बलिया- अवैध शराब की 500 पेटी बरामद, कीमत तकरीबन 21 लाख

बलिया में पुलिस ने 21 लाख रुपये मूल्य की 500 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है।

पुलिस अधीक्षक एस पी गांगुली ने बताया कि जनपद में अवैध शराब तस्करी की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान में कल प्रभारी स्वाट टीम और पकड़ी पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम नेवली के पास कच्चे रास्ते पर ट्रक से अवैध अंग्रेजी शराब उतारी जा रही है।

इस सूचना पर स्वाट टीम और पकड़ी पुलिस ने संयुक्त रुप से कार्यवाही करते हुये मौके पर जा कर देखा तो पाया कि एक ट्रक से अवैध अंग्रेजी शराब उतारी जा रही थी ।

पुलिस ने गोवा निर्मित ब्रांड स्पेशल व्हिस्की की 500 पेटी बरामद की। मौके से एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है। बरामद शराब की कीमत करीब 21 लाख रूपये बताई जाती है ।

बलिया ख़बर

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

13 hours ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago