Categories: featured

अनूपुरक बजट में बलिया को बड़ी सौगात, बलिया लिंक एक्सप्रेस वे के लिए 50 करोड़ का आवंटन

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार का वित्तीय वर्ष 2021-22 का पहला अनुपूरक बजट विधान मंडल में पेश किया गया। इसके तहत कई सेकटर्स के लिए करोड़ों रुपए का प्रावधान किया गया है। सीएम ने बलिया के लिए भी तोहफों का पिटारा खोला। सीएम ने बलिया में बनने वाले लिंक एक्सप्रेस वे के लिए 50 करोड़ रुपए का आवंटन किया है।

बलिया के लिए सरकारी खजाना खोलते हुए बलिया लिंक एक्सप्रेस वे के लिए सीएम ने करोड़ों का राशि का आवंटन कर विकास की सौगात दे दी है। इस राशि से अब लिंक एक्सप्रेस वे का काम तेजी से शुरु होगा और जल्द ही यह बनकर तैयार होगा। इस एक्सप्रेस वे के बनने से बलिया के साथ ही आसपास के जिलों को भी फायदा होने वाला है।

वहीं सीएम ने रोजगार पर भी फोकस करते हुए इस सेक्टर के लिए तीन हजार करोड़ रुपए की व्यवस्था की गई है। 7301.52 करोड़ रुपये के इस अनुपूरक बजट में विभिन्न परियोजनाओं को अमलीजामा पहनाया गया है। गन्ना किसानों का भुगतान और अधिवक्ताओं के लिए सामाजिक सुरक्षा निधि का बजट में प्रावधान किया गया है। राजधानी में अंबेडकर स्मारक तथा सांस्कृतिक केंद्र का निर्माण, आंगनबाड़ी, आशावर्कर और चौकीदारों के लिए मानदेय में वृद्धि, गोवंश का रखरखान और आयोध्या में पार्किंग की व्यवस्था व बेसिक इफ्रास्ट्रक्चर के लिए बजट में प्रावधान किया गया है। वहीं टोक्यो ओलंपिक के विजयी भारतीय खिलाड़ियों के सम्मान समारोह के लिए दो करोड़ रुपये की अतिरिक्त व्यवस्था भी अनुपूरक बजट में की गई है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 weeks ago

3 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago