यूपी के इन 16 जिलों में खुलेंगे 50 बेड वाले आयुष अस्पताल

यूपी के 16 जिलों में आयुष के एकीकृत 50 बेड के अस्पताल बनेंगे, जहां सभी विधाओं का इलाज एक साथ एक छत के नीचे मिल सकेगा। इन अस्पतालों के निर्माण का काम दिसम्बर 2018 तक पूरा हो जाएगा। उसके बाद इनकी शुरुआत की जाएगी।

इन अस्पतालों में आयुर्वेद, योग, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथिक विधाओं से रोगियों को एक ही छत के नीचे इलाज की सुविधा मिलेगी। प्रदेश में पहली बार पूरी तरह आयुष विधा से इलाज के लिए अस्पताल खोले जा रहे हैं। इन अस्पतालों में केवल ओपीडी ही नहीं बल्कि मरीजों को भर्ती की सुविधा भी मिलेगी। एक अस्पताल को बनाने के लिए 7.25 करोड़ रुपये का बजट दिया गया है।

इसमें हिज़ामा थैरेपी, पंचकर्म व सिरोधारा समित तमाम सुविधायें मरीजों को मिलेंगी। यही नहीं अस्पताल में सर्जरी, अल्ट्रासाउंड, ईएनटी, गठिया, मेडिसिन, बाल रोग, स्त्री रोग विभाग, पैथालाजी और इमरजेंसी की भी सुविधा होगी।

आयुष सचिव मुकेश कुमार मेश्राम ने बताया कि आयुष से इलाज के प्रति लोगों में जागरुकता आ रही है। आयुष विधा की तमाम विशेषताएं हैं। तुलनात्मक तौर पर इस विधा से इलाज भी सस्ता होता है। इन अस्पतालों को बनाने का उद्देश्य यही है कि लोगों को आसानी से आयुष चिकित्सा उपलब्ध हो सके। इनमें गरीबों को मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी।

इन जिलों में खुलेंगे अस्पताल
यह अस्पताल लखनऊ, सहारनपुर, अमेठी, सोनभद्र, सुल्तानपुर, संतकबीरनगर, कानपुर देहात, ललितपुर, जालौन, कौशाम्बी एवं देवरिया में होंगे।

तैनात होंगे विशेषज्ञ
हर आयुष अस्पताल में एक मेडिकल सुपरिटेंडेंट, एसएमओ (पंचकर्म, होम्योपैथी/क्षारसूत्र/होम्योपैथी/इलाज-विद-तदवीर/थोकन्नम का विशेषज्ञ) के तीन, डॉक्टर-तीन, रेजीडेंट डॉक्टर-एक, नर्सिंग स्टाफ-12, पंचकर्म टेक्निशयन-दो, योग प्रशिक्षक-एक, फार्मासिस्ट-तीन, प्रयोगशाला टेक्निशियन-दो, एनएसथेटिक-एक, रेडियोलाजिस्ट-एक, रोग विज्ञानी-एक, नेत्र विशेषज्ञ-एक, जनरल सर्जन-एक और स्त्री रोग विशेषज्ञ-एक।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago