बेल्थरा डेस्क : पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर ने अखिलेश नारायण सिंह को सीयर पुलिस चौकी का नया प्रभारी बनाया है। वर्तमान में तैनात सीयर पुलिस चौकी इंचार्ज को पुलिस लाइन भेजा गया है। वहीं उनके स्थान पर अखिलेश नारायण सिंह को चौकी प्रभारी बनाया गया है।
इस स्थानांतरण को लेकर पुलिस विभाग में अटकलों का बाजार गर्म हैं। मिलनसार स्वभाव के सूरज सिंह का तबादला पुलिस लाइन के लिये होना बेल्थरारोड के लोगो मे चर्चा का विषय बन गया है । वैसे तबादला सर्विस का एक अंग है ।
इसके अलावा परमात्मा मिश्र को थाना सहतवार से चौकी प्रभारी शिवपुर दियर थाना कोतवाली के पद पर भेजा गया है । यशवंत सिंह जो चौकी प्रभारी शिवपुर दियर थाना कोतवाली से थाना सहतवार तथा अनिल कुमार चौरसिया चौकी प्रभारी मंडी समिति से चौकी प्रभारी गोपालनगर थाना रेवती के लिये भेजे गये है ।
ये एक ब्रेकिंग न्यूज़ है अधिक जानकारी आने पर इस खबर को अपडेट किया जाएगा।
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…