बलिया में मोबाइल दुकान में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 5 चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चोरों के पास से 62 मोबाइल फोन, 21 इयरफोन, 9 नेकबैंड, 15 एडाप्टर चार्जर, 6 पावर बैंक, 294 मोबाइल बैटरी और 254 फोन फोल्डर बरामद किए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के मुताबिक, रसड़ा थाने के उप निरीक्षक विश्वदीप सिंह को मुखबिर से सूचना मिली थी कि चोर मंदा गांव से पकवाइनार की तरफ ई-रिक्शा में चोरी का सामान ले जा रहे हैं।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मंदा रेलवे क्रॉसिंग पर घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों में एक बाल अपचारी के साथ ही मनोज कुमार, राजकुमार, साधु और रितेश कुमार शामिल हैं। मनोज, राजकुमार और साधु मंदा गांव के रहने वाले हैं, जबकि रितेश कटयां का निवासी है। पांचवां आरोपी एक नाबालिग है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया है।
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…