मकान ध्वस्त करने के मामले में बलिया एसपी समेत 5 अधिकारियों को हाईकोर्ट ने किया तलब

बलियाः रसड़ा में एक व्यक्ति के मकान को ध्वस्त करने के मामले में हाईकोर्ट ने बलिया एसपी समेत पांच अधिकारियों को कोर्ट में उपस्थित होने को कहा है। कोर्ट ने पांचों अधिकारियों से शपथपत्र दाखिल करने को कहा है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक न्यायमूर्ति सलिल कुमार राय की कोर्ट ने पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी मुहम्मद उस्मान, एसएचओ राकेश कुमार सिंह, उप निरीक्षक रविंद्र पटेल, नगर पंचायत रसड़ा के अधिशासी अधिकारी राजेंद्र प्रसाद को 22 जुलाई को तलब किया है। कोर्ट ने अधिकारियों व्यक्तिगत रुप से उपस्थित होकर शपथपत्र दाखिस करने को कहा है।

जानकारी के मुताबिक रसड़ा निवासी मुहम्मद सईद को उनके मकान से निकालकर 22 जून को धवस्त कर दिया गया था। मामले में 23 जून को उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल कर पुलिस की इस कार्रवाई असांविधानिक बताया था। इस मामले में कोर्ट ने अधिकारियों को 22 जुलाई को न्यायालय में उपस्थित होने का आदेश दिया गया है।

पीड़ित की पैरवी कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता प्रदीप सिंह सेंगर ने बताया कि कानून किसी को भी यह अधिकार नहीं देता है कि वह किसी का मकान ध्वस्त करा दे। इसे बाद कोर्ट ने पांच अधिकारियों को तलब किया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

6 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 week ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago