बलिया- सरकारी डाक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस करने पर बैन !

बलिया : शासन ने सरकारी अस्पतालों में तैनात चिकित्सकों पर सख्ती के मूड में है। इसलिए शासन ने प्राइवेट नर्सिग होम में प्रैक्टिस करने पर रोक लगा दी है। साथ ही निर्देश दिया है कि चिकित्सक व उस प्राइवेट नर्सिंग होम पर ठोस कार्रवाई की जाएगी जहां सरकारी चिकित्सक प्रेक्टिस करेंगे। महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य पद्माकर सिंह ने निर्देश दिया है कि जिले में सीएमओ की अध्यक्षता में तत्काल एक टीम गठित की जाए।

यह टीम उन चिकित्सकों को चिह्नित करने का काम करेगी जो सरकारी अस्पतालों में सेवा देने के साथ-साथ निजी नर्सिग होमों में भी प्रेक्टिस करते हैं। इनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई सीएमओ करेंगे। वहीं संबंधित निजी नर्सिग का भी लाइसेंस भी निरस्त किया जाएगा।  ग्रामीण क्षेत्रों में तैनात चिकित्सक अपनी निजी अस्पतालों की प्रैक्टिस छोड़कर कर तैनाती वाले अस्पतालों में जाना नहीं चाहते।

कई बार ऐसा होता है कि सरकारी अस्पताल के मरीजों को गंभीर बीमारी या आपरेशन के लिए अपने निजी नर्सिंग होम में आने को कहा जाता है। इसकी शिकायत बार-बार शासन को मिलती रही है कि जनपद में कई ऐसे चिकित्सक हैं जो सरकारी चिकित्सक होते हुए शहर के बाहरी क्षेत्रों में अपना निजी या दूसरे के प्राइवेट नर्सिंग होम में प्रेक्टिस करते हैं।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

7 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago