Categories: बलिया

UP में मंडराया खसरा, रुबेला का खतरा, बलिया समेत प्रदेश के 41 जिले हाई रिस्क जोन में

प्रदेश के कई जिलों में खसरा और रूबैला का खतरा मंडरा रहा है। प्रदेश के बलिया, मऊ, आगरा, अलीगढ़ समेत 41 जिले हाई रिस्क जोन में शामिल किए गए हैं। इसके अलावा 31 जिले मीडियम रिस्क जोन में हैं। इसका मतलब है कि प्रदेश के लोगों को सावधान रहने की जरुरत है।

बता दें कि देश के कई हिस्सों में रुबैला और खसरे के मामले बढ़ रहे हैं। इससे निपटने के लिए केंद्र सरकार ने रोडमैप तैयार किया है। देश के अलग अलग राज्यों व जिलों को हाई रिस्क से लो रिस्क में बांटा गया है।चिंता की बात यह है कि देश के कुल 164 हाई रिस्क वाले जिलों में से सर्वाधिक 41 यूपी के हैं। जिसमें बलिया, मऊ आगरा, अलीगढ़, बदायूं, बहराइच, बुलंदशहर, फिरोजाबाद, हाथरस, कुशीनगर, मेरठ, मुरादाबाद, प्रयागराज शाहजहांपुर सहित अन्य जिले शामिल हैं। मीडियम रिस्क जोन की श्रेणी में भी उत्तर प्रदेश के 31 जिलों को रखा गया है। इस श्रेणी में सिर्फ मध्य प्रदेश (42 जिले) ही यूपी से कम हैं।

इधर प्रदेश में संवेदनशील क्षेत्रों में रूबेला और खसरे से बचाव को टीके की तीसरी अतिरिक्त डोज लगाने को कहा गया है। प्रमुख सचिव चिकित्सा पार्थ सारथी सेन शर्मा ने नियमित टीकाकरण के निर्देश दिए हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago