बलिया के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेला सफल रहा। इसके जरिए 40 युवाओं को नौकरी मिली। चयनित युवाओं को मौके पर ही ऑफर लेटर दे दिए गए। वहीं नौकरी मिलने के बाद युवा खुश नजर आए।
जानकारी देते हुए सहायक जिला सेवायोजन अधिकारी आशुतोष प्रसाद ने बताया कि मेले में सुब्रोस लिमिटेड नोएडा द्वारा 125 प्रतिभागियों की लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से 40 सदस्यों का चयन किया गया। जिनको मौके पर ही ऑफर लेटर दिया गया और उन्हें आगामी 10 तारीख को जोइनिंग तारीख दी गई है।
इस मेले में चयनित अभ्यर्थियों को जिला सूचना अधिकारी अनुराग रंजन द्वारा ऑफर लेटर दिया गया। इस मेले को आईटीआई तथा सेवायोजन कार्यालय के कर्मियों द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। इसके अलावा अन्य प्रतिभागियों को करियर काउंसलिंग का भी लाभ दिया गया।
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…