सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस पर हादसा, 4 की मौत, बलिया का रहने वाला था परिवार

यूपी के सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे सफारी गाड़ी और टैंकर में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि एक 10 साल के बालक समेत चालक घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं 2 की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई, 2 लोग गंभीर घायल हैं, जिनका इलाज जारी है।

बता दें कि पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के किमी 155 किमी पर दोस्तपुर थाना क्षेत्र के खालिसपुर के पास यह घटना हुई। जहां बलिया जिले के ग्राम वरोवा निवासी डॉ डीके वर्मा अपनी पत्नी सीमा व पुत्र अभीज्ञान व अन्य तीन लोगों के साथ टाटा सफारी गाड़ी से लखनऊ जा रहे थे। उनका गाड़ी पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के 155 पर पहुंचते ही टैंकर से टकरा गई। हादसे में सभी लोग गंभीर रुप से घायल हो गए।

घटना की जानकारी पुलिस को दी गई और घायलों को अस्पताल भिजवाया। जहां 15 साल के बालक और चालक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक दोनों की मौत घटनास्थल पर ही हुई। अभी उनकी गाड़ी पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के 155 पर पहुंची थी की टैंकर से उसकी टक्कर हो गई। जिससे सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोस्तपुर लाया गया।

पुलिस के अनुसार 15 साल के एक बालक और चालक की सुल्तानपुर में घटना स्थल पर मौत हुई है। अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में इलाज के दौरान 21 वर्षीय सुप्रिया वर्मा और 10 वर्षीय अभिज्ञान की मौत हो गई। वही धीरेंद्र वर्मा (40) पुत्र हरिराम वर्मा व उनकी पत्नी सीमा वर्मा (34) पत्नी धीरेंद्र वर्मा का इलाज जारी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।  यूपीडा कर्मियों के मुताबिक सफारी सवार लोग बलिया जिले  के ग्राम वरोवा के रहने वाले हैं। वे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के रास्ते लखनऊ जा रहे थे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

3 days ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

3 days ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

3 days ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

3 days ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

3 days ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

3 days ago