Categories: featured

वाराणसी में 4 करोड़ की नकली वैक्सीन के कारोबार का भंडाफोड़, निकला बलिया कनेक्शन!

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में नकली कोविड वैक्सीन और टेस्टिंग किट भारी मात्रा में बरामद की गई है। ये नकली कोरोना वैक्सीन और नकली टेस्टिंग किट कई राज्यों में सप्लाई की जानी थी। गनीमत है कि पुलिस ने सप्लाई होने से पहले ही नकली वैक्सीन बनाने और सप्लाई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर दिया। आरोपियों के कब्जे से करीब चार करोड़ रुपये का सामान बरामद हुआ। पुलिस ने रोहित नगर में छापामार कार्रवाई के दौरान 5 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया। जिनमें से एक बलिया का रहने वाला है।

दरअसल पुलिस को इनपुट मिला था कि वाराणसी के रोहित नगर में नकली वैक्सीन बनाई जा रही है। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बड़े पैमाने पर नकली कोविशील्ड वैक्सीन, नकली ZyCoV-D वैक्सीन और नकली कोविड टेस्टिंग किट बरामद की। आरोपियों के कब्जे से करीब चार करोड़ रुपये का सामान बरामद हुआ। एसटीएफ वाराणसी इकाई के डिप्टी एसपी विनोद कुमार के अनुसार नकली कोविड किट और वैक्सीन के बारे में लगातार सूचनाएं फील्ड यूनिट टीम को मिल रही थी। उसके आधार पर लंका थाना के रोहित नगर कॉलोनी स्थित एक फ्लैट में छापा मारा गया।

नकली वैक्सीन से बलिया का कनेक्शन- मौके से पुलिस ने 5 आरोपियों को किया है जिनमें सिद्दीगिरी बाग निवासी राकेश थवानी, पठानी टोला चौक निवासी संदीप शर्मा, मालवीय नगर (नई दिल्ली) निवासी लक्ष्य जावा, नागपुर रसड़ा (बलिया) निवासी शमशेर और बौलिया लहरतारा निवासी अरुणेश विश्वकर्मा शामिल है। पूछताछ में राकेश थवानी ने बताया कि वह संदीप शर्मा, अरुणेश विश्वकर्मा और शमशेर के साथ मिलकर नकली वैक्सीन और टेस्टिंग किट बनाता था।फिर नकली वैक्सीन और किट लक्ष्य जावा को भेजी जाती थी, जो अपने नेटवर्क के जरिए अलग-अलग राज्यों में सप्लाई करता था।

6 महीने से चल रहा नकली वैक्सीन का कारोबार- गिरोह ने पिछले 6 माह से किराये पर कमरा लेकर पैकिंग मशीन की मदद से शीशी में पानी की बूंदे भरकर यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में नकली कोरोना वैक्सीन बेचकर करोड़ रुपये कमाए। कई माह से यह खेल चल रहा था लेकिन लंका पुलिस के साथ एलआईयू के कर्मचारियों को इसकी भनक तक नहीं लगी।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago