Categories: बलिया

अग्निवीर बनाने का झांसा देकर हजारों की ठगी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

बलिया। भारतीय सेना में अग्निवीर बनाने का झांसा देकर एक युवक से लाखों रुपये की ठगी के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से 70 हजार रुपये और 3 मोबाइल बरामद हुए हैं।

बता दें कि बलिया जिले के रेपुरा गांव का रहने वाला अंशू कुमार यादव बीते वर्ष नवंबर महीने में बनारस में सेना भर्ती रैली में शामिल हुआ था। वह दौड़ में सफल हो गया लेकिन मेडिकल टेस्ट में बाहर हो गया। उसने फिर से भर्ती करने के लिए आवेदन करने का सोचा। जब वह इस संबंध में जनसेवा केंद्र पहुंचा तो पता लगा कि उसकी आईडी और पासवर्ड बनारस स्थित सेना भर्ती कार्यालय से बंद कर दिया गया है। बीते 2 मार्च को वे सेना भर्ती कार्यालय आया था। इस दौरान उसे जयशंकर मिला। जयशंकर ने अंशू को बताया कि वे सीओ का ड्राइवर है।इस दौरान जयशंकर ने अंशू को आश्वस्त किया कि वे उसका चयन सेना में करा देगा। इसके साथ जयशंकर ने अंशू से उसके शैक्षणिक दस्तावेज ले लिए। इसके बार धीरे-धीरे अंशू से एक लाख 70 हजार रुपये जयशंकर अपने अकाउंट में मंगवाया। इसके बाद 30 हजार रुपये और मांग रहा था तो अंशू को शक हुआ और उसने कैंट थाने में इसकी शिकायत की।

इस मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपियों की पहचान सिंधौरा क्षेत्र के कटौना के जयशंकर, गरथवा के विकास मौर्य और गजोखर परसरा के चंदन कुमार के रूप में हुई है। तलाशी में तीनों के पास से 70 हजार रुपये और तीन मोबाइल बरामद हुए।

पुलिस की पूछताछ में जयशंकर ने बताया कि वह और उसके दोनों दोस्त प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं। सेना भर्ती के नाम पर बेरोजगारों के साथ होने वाली ठगी के बारे में वह समाचार पत्रों में लगातार पढ़ता रहता था। उसी से प्रभावित होकर उसने कम समय में ज्यादा पैसा कमाने के चक्कर में अपने दो दोस्तों के साथ ठगी की योजना बनाई। इसके बाद अंशू को अपना निशाना बनाया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago