बलिया कोर्ट ने 15 वर्षीय किशोर की हत्या के मामले में तीन आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। 25 जून 2014 को हुई इस वारदात के मामले में सुनवाई करते हुए कोर्ट ने यह फैसला दिया है।
जानकारी के मुताबिक 25 जून 2014 की रात बलिया जिले के गड़वार थाना क्षेत्र के विश्वनाथ इंटर कॉलेज के पास कक्षा 10 के छात्र सिद्धार्थ निवासी मल्हौवा मनियर की धोखे से बुलाकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में सिद्धार्थ के चाचा उदय प्रताप सिंह की तहरीर पर सुभाष, कैलाश और श्रीकांत मुसहर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की हत्या की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस ने जांच के बाद अदालत में सुभाष, कैलाश और श्रीकांत मुसहर के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था। अपर जिला जज गोविंद मोहन की अदालत ने सुनवाई के बाद तीनों आरोपियों को दोषी करार देते हुए उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…