नौ जिलों के पुलिस अधीक्षकों को हटाकर साइड लाइन कर दिया गया है। इनमें से ज्यादातर के खिलाफ शासन के वरिष्ठ अधिकारियों, यहां तक कि मुख्यमंत्री सचिवालय के अफसरों के निर्देशों तक को नजरअंदाज करने की शिकायतें थीं। कई अफसरों के खिलाफ जनप्रतिनिधियों ने शिकायतें की थीं।
जिन अफसरों से जिलों का प्रभार वापस लेकर मुख्यालय या अन्य पदों पर भेजा गया है, उनमें गोरखपुर, झांसी, प्रतापगढ़, खीरी, बलरामपुर, बाराबंकी, मऊ, रायबरेली व गोंडा के पुलिस कप्तान शामिल हैं।
गोरखपुर में डॉ. सुनील गुप्ता, झांसी में डॉ. ओमप्रकाश सिंह, अंबेडकरनगर में शालिनी, रायबरेली में सुनील कुमार सिंह, गोंडा में राकेश प्रकाश सिंह, खीरी में पूनम, मऊ में सुरेंद्र बहादुर को नया कप्तान बनाया गया है। इसी तरह ललितपुर में मिर्जा मंजर बेग, एस आनंद को प्रतापगढ़, गनेश प्रसाद साहा को बांदा, अमित कुमार को बलरामपुर, डॉ. सतीश कुमार को बाराबंकी, रोहित सिंह सजवान को महराजगंज का कप्तान बनाया गया है।
बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…