23 साल के शिवम पर सपा ने जताया भरोसा, बिल्थरा रोड के नगर अध्यक्ष बनाए गए

बिल्थरा रोड डेस्क : उत्तर प्रदेश में अगले विधानसभा चुनाव को लेकर सुगबुगाहट सुनाई देने लगी है. एक तरफ़ जहाँ यूपी सरकार पर तमाम मोर्चों पर फ़ेल होने का आरोप लग रहा है.
वहीं दूसरी तरफ़ विपक्ष में बैठी समाजवादी पार्टी भी सरकार को घेरने का एक भी मौक़ा नहीं गँवा रही है.
साथ ही समाजवादी पार्टी लगातार अपने संगठन को मज़बूत करने की क़वायद में लगी हुई है. इस बीच अब बलिया समाजवादी पार्टी ने 23 साल के नौजवान शिवम बर्नवाल को बेल्थरा रोड नगर का अध्यक्ष मनोनीत कर सबको चौका दिया है. बिल्थरा रोड विधानसभा अध्यक्ष  इरफ़ान अहमद की तरफ से उन्हें नगर का अध्यक्ष मनोनीत किया गया.

सपा ज्वाइन करने के सवाल पर शिवम् ने बलिया खबर को बताया की उन्होंने 20 साल की उम्र में अखिलेश यादव और उनकी पूर्व में सरकार से प्रभावित हो कर सपा ज्वाइन की. शिवम बर्नवाल ने समाजवादी पार्टी की ओर से मिली नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी को बखूबी निभाने का संकल्प लेते हुए कहा कि आदेशानुसार 15 दिनों के अन्दर नगर कमेटी का गठन पूर्ण कर लिया जायेगा.
उन्होंने कहा कि सपा ने जो एक अहम् ज़िमेंदारी है जिस पर पूरी तरह खरा उतरने की कोशिश करूँगा और समाजवादी विचारधारा को जन जन तक पहुचाने का काम करूँगा. वही विधानसभाध्यक्ष इरफान अहमद ने कहा कि हम नये चेहरे को लाकर बहुत खुश है और उम्मीद करते है कि 15 दिनों के अन्दर नगर कमेटी कायम हो जायेगी. वहीँ उन्होंने बताया की यह पद काफी दिनों से खाली चल रहा था.
इस मौके पर  पूर्व जिला अध्यक्ष आद्याशंकर यादव, रूद्रप्रताप यादव, राजू जायसवाल,
संजय यादव, मोहन सिंह वर्मा, इरफ़ान अहमद ( विधानसभा अध्यक्ष ) अंगद यादव, विनोद कुमार पप्पू, ख़ालिद ज़हीर, रामाश्रय यादव फ़ाइटर, रमेश वर्मा, राजा वर्मा, रवि जायसवाल , सद्दाम, दानिश अहमद, शुभम वर्मा, अंकित वर्मा आदि मौजूद रहे.
बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago