Categories: बलिया

विस चुनाव को लेकर बलिया में बनाए गए 22 चेकपोस्ट, चेकिंग के लिए 45 टीमें तैनात

बलिया में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस-प्रशासन लगातार अलर्ट पर है। जिले में चुनाव के दौरान कुल 22 बैरियर व चेकपोस्ट बनाए गए हैं। इसमें 12 अंतरराज्यीय और 10 अंतरजनपदीय बैरियर, चेकपोस्ट स्थापित किए गए हैं, जिले की गतिविधियों पर ध्यान देने के लिए एसएसटी, एफएसटी 45 टीमें लगाई गई हैं।

इन इलाकों में लगाई गई चेकपोस्ट– इसमें सिकंदरपुर थाना के दरौली घाट, बांसडीह के सुल्तानपुर, बैरिया के दयाछपरा, रेवती के गोपालपुर, हल्दी के जहाज घाट पीपापुल, शहर कोतवाली के महावीर घाट, बैरिया के मांझी घाट पुल के पास व जयप्रकाशनगर, दोकटी के ख्वासपुर व लालगंज, नरही के लक्ष्मणपुर व भरौली घाट पर ये चेकपोस्ट लगाए हैं।

अंतरजनपदीय सुरक्षा पर भी ध्यान दिया जा रहा है। इसके लिए अंतरजनपदीय 10 चेकपोस्ट बनाए गए हैं। इसमें नरही थाना के कोटवा नारायणपुर, चितबड़ागांव के धर्मापुर, रसड़ा के तिराहीपुर, सिधाघर घाट, प्रधानपुर व नदौली, नगरा के निकीसीपुर, भीमपुरा के बरौली, उभांव के अखोप व तुर्तीपार चेकपोस्ट स्थापित किया गया है और यहां पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया है।बलिया में एसएसटी (सर्विलांस टीम) तथा एफएसटी (फ्लाइंग स्कार्ट टीम) को बार्डर समेत अन्य स्थानों पर तैनात कर दिया गया है, जो कि हर जगह पर नजर रखेंगी। ये टीम संदिग्ध गतिविधियों पर देखरेख के साथ वाहन चेकिंग करेंगी। जनपद में एसएसटी 24 तथा एफएसटी 21 टीमों को तैनात किया गया है। प्रत्येक सर्किल में तीन टीमों को तैनात किया गया है। एक टीम में एक मजिस्ट्रेट, एक एसआई तथा तीन कांस्टेबल तैनात रहेंगे। यह टीमें बार्डर से लेकर अपने-अपने सर्किल में शराब, पशु तस्करी, पैसा, असलहा के अलावा वाहनों की चेकिंग कर कार्रवाई करने का काम करेंगे।

वहीं एएसपी विजय त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि चुनाव के मद्देनजर बार्डरों पर 22 बैरियर स्थापित किए गए हैं। आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग के लिए फोर्स तैनात कर की गई है। संदिग्धों पर विशेष नजर रखी जा रही है। नियमों का पूरी तरीके से पालन कराया जाएगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago