बैरिया विधायक का विवादित बयान, इस्लाम बनाम भगवान के बीच होगा लोकसभा चुनाव

बलिया-  बैरिया विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने एक और विवादित बयान दिया है. विधायक सुरेंद्र सिंह ने दावा किया है कि साल 2019 में लोकसभा चुनाव इस्लाम बनाम भगवान पर लड़ा जाएगा. बता दें कि इससे पहले कल उन्होंने उन्नाव गैंगरेप केस पर कहा था कि तीन बच्चों की मां के साथ कोई रेप करता है क्या? उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा.

 

बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर बलिया के शहीद पार्क में अनशन पर बैठे थे. इस सभा में उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘’2019 का चुनाव मोदी के चरित्र बनाम बेईमानों के बीच में होना है, चरित्र बनाम चोरों के बीच में होना है, इस्लाम बनाम भगवान के बीच में होना है और इटली बनाम भारत के बीच में होना है.’’

 

विधायक सुरेंद्र सिंह ने आगे कहा, ‘’मैं दावे के साथ कह रहा हूं कि इस बार बीजेपी जीतेगी तो भारत की गलियों में ढोल नगाड़े बजेंगे और अगर विपक्षियों की सरकार बनेगी तो पाकिस्तान में बाजा बजेगा. इसका मतलब है कि इस्लाम परस्त लोग खुश होंगे जब बीजेपी हारेगी.’’

 

उन्नाव गैंगरेप केस में आरोपी बीजेपी विधायक कुलदीप सेंगर के बचाव में उन्होंने कहा, ”बीजेपी विधायक को फंसाने में सपा और बसपा का हाथ है. बीजेपी विधायक कुलदीप सेंगर विपक्ष के शाजिश के शिकार हुए हैं.”

कल इसी मामले उन्होंने कहा था, ‘’तीन बच्चों की मां का कोई बलात्कार नहीं कर सकता. ये विधायक कुलदीप सेंगर के ख़िलाफ़ साज़िश है.’’ हालांकि बाद में अपने इस बयान से पलटी मारते हुए उन्होंने कहा, ‘’मुझे पीड़िता की उम्र की गलत जानकारी दी गई थी.’’ वहीं आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के समर्थन में उन्होंने नार्को टेस्ट कराने की बात कही.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

36 minutes ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago