Categories: देश

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी बस, 47 लोगों की मौत, 11 घायल

उत्तराखंड में एक बस के खाई में गिरने से 47 लोगों की मौत हो गई वहीं 11 लोग घायल हैं. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक 20 शवों को बरामद कर लिया गया है. पुलिस और एसडीआरएफ की टीम राहत और बचाव के काम में जुटी है. बताया जा रहा कि बमनीसेण से धुआंकोट जा रही थी, तभी यह बस खाई में गिर गई. पुलिस कमिश्नर दिलीप जावलकर के मुताबिक, 20 शव को बरामद कर लिया गया है. 12 घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है. मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है.

घटना पौड़ी गढ़वाल की बताई जा रही है. मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक भौण से रामनगर जाने वाली बस इस हादसे का शिकार हुई है. सूत्रों की मानें तो पुलिस की टीम खाई में उतर चुकी है और जैसे-जैसे रेस्क्यू का काम आगे बढ़ेगा, मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती हैं. बताया जा रहा है कि ज्यादातर मृतक स्थानीय हैं. जिस सड़क से यह बस गुजर रही थी, वह काफी संकरा है.

हादसा रविवार सुबह 9 बजे के आसपास हुआ. यात्रियों से खचाखच भरी एक प्राइवेट बस (यूके 12सी 0159) भौन से रामनगर जा रही थी. नैनीडांडा ब्लॉक में पिपली-भौन मोटर मार्ग पर ग्वीन पुल के पास बस अनियंत्रित हो गई और खाई में गिर गई. पुलिस की टीम ने घायलों को धुमाकोट अस्‍पताल में भर्ती कराया है और शवों को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला गया. बस 28 सीटर थी लेकिन उसमें ज्‍यादा यात्री सवार थे.

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 weeks ago

4 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago