Categories: बलिया

बलिया की घाघरा नदी पर नहाते समय डूबे 2 किशोर, एक की लाश बरामद

बलिया के सहतवार थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां घाघरा नदी में नहाते समय 2 किशोर डूब गए। हादसे के बाद पूरे इलाके में चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंचे गोताखोरों ने युवकों की तलाश शुरू की, इसके बाद एक किशोर की लाश गुरुवार को बरामद कर ली गई है। जबकि दूसरे की तलाश जारी है।

जानकारी के मुताबिक, सहतवार थाना क्षेत्र के महराजपुर गांव निवासी 17 वर्षीय कौशल राम और 16 वर्षीय झुन्नु राम, श्याम बाबू के साथ बुधवार की शाम को घाघरा नदी में स्नान करने गए हुए थे। जहां नहाते समय कौशल राम और झुन्नु राम गहरे पानी में चले गए और नदी में डूब गए। इस घटना से घबराए श्याम बाबू ने जानकारी आसपास के लोगों को दी।

इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों डूबे हुए किशोरों की तलाश की, लेकिन किसी का पता नहीं चल पाया। गुरुवार सुबह फिर से तलाश शुरू हुई और कौशल राम का शव बरामद कर लिया गया, जबकि झुन्नू राम की तलाश जारी है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इधर घटना के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago