बलिया में शहर कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब के साथ 2 युवकों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने युवकों से 10 पेटी 8 PM फ्रूटी और 7 पेटी बन्टी बबली अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। दोनों युवक बिहार के निवासी है। पुलिस ने इस मामले में सेल्समैन के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया है।
ऐसे पकड़ाए आरोपी- एसआई अमरजीत यादव मय हमराह क्षेत्र के डायमंड तिराहे पर संदिग्ध वाहन चेकिंग देखभाल क्षेत्र, चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गायत्री मंदिर के पास दो युवकों की घेराबन्दी कर उनकी बाइक रोक ली। पुलिस टीम ने उनके पास बाइक पर लदी एक बोरे में अवैध 8 फ्र दस पेटी यानि 480 पीस 180 ML और 07 पेटी बन्टी बबली यानि 315 पीस 200 ML अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की
बिहार के रहने वाले आरोपी- पुलिस द्वारा पूछताछ किए जाने पर युवकों ने अपना नाम गिरफ्तार विष्णु भगवान मिश्रा पुत्र रामजी मिश्रा निवासी दादा साहेब का डेरा सिमरी, बक्सर बिहार और दूसरे ने अपना नाम राजकुमार बिन्द पुत्र मुशी बिन्द निवासी दादा साहेब का डेरा सिमरी, बक्सर बिहार बताया। पुलिस ने बरामद बाइक को सीज करते हुए गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को सुसंगत धाराओं के तहत चालान न्यायालय कर दिया।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…