बलिया के एनएच 31 पर दर्दनाक हादसा हो गया। यहां हल्दी थाना क्षेत्र के बेलहरी ढाले पर कार ने 2 युवकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में एक सेना का जवान भी शामिल था। इस घटना से मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया है।
जानकारी के मुताबिक, हल्दी थाना क्षेत्र के मलिकपुरा निवासी सेना के जवान धनजी यादव (35) पुत्र स्व. गुलाब चंद्र यादव तथा सरोज यादव (25) पुत्र शिवजस यादव शुक्रवार की रात करीब साढ़े नौ बजे बाइक से गांव लौट रहे थे। दोनों अभी बेलहरी ढाले पर मंदिर के पास पहुंचे थे, तभी स्वीफ्ट डिजायनर कार ने उन्हें चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों युवकों की मौत हो गयी। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में माहौल गमगीन हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…