Categories: बलिया

बलिया – सातों विधान सभा क्षेत्र से आए 11863 बैलट वोट, पहले होगी गिनती

बलियाः 10 मार्च को होने वाली मतगणना को लेकर जिले में तैयारियां जोरों पर है। सबसे पहले बैलट वोटों की गिनती होगी। सातों विधानसभा की बात करें तो 11863 बैलेट वोट मिल चुके हैं। सर्विस वोटर की बात करें तो 14920 वोटर हैं लेकिन इनके सापेक्ष केवल 3121 बैलेट वोट डाक से मिले हैं।

वहीं इसके अलावा 8055 कार्मिकों ने बैलेट से वोट दिए हैं। इसमें 993 कार्मिकों के वोट डाक से मिले हैं। 687 दिव्यांग और 80 प्लस के बुजुर्ग मतदाताओं ने घर पर ही बैलेट से वोट दिए हैं। ऐसे में इन वोटों की गिनती पहले होगी।

बलिया की अलग अलग विधानसभाओं की बात करें तो बेल्थरारोड में 1167 सर्विस वोटरों में से 235 के वोट प्राप्त हुए हैं। रसड़ा के 883 सर्विस वोटर हैं। 296 के वोट प्राप्त हुए हैं। सिकंदरपुर में 1501 सर्विस वोटरों में से 334 के वोट मिले हैं। फेफना में 2561 सर्विस वोटर के 682 के वोट प्राप्त हुए हैं। बलिया नगर में 2115 सर्विस वोटर में से 490 के वोट प्राप्त हुए हैं। बांसडीह में 2326 सर्विस वोटर में से  510 के वोट प्राप्त हुए हैं। बैरिया में 2737 सर्विस वोटर में से 574 के वोट प्राप्त हुए हैं।

कार्मिक वोटों की बात करें तो बेल्थरारोड में 1263, रसड़ा में 1121, सिकंदरपुर में 1267, फेफना में 936, बलिया नगर के 1821, बांसडीह के 1093, बैरिया के 624 वोट मिले हैं। दिव्यांग व बुजुर्गों के वोट की बात करें तो बेल्थरारोड में 85, रसड़ा में 63, सिकंदरपुर में 90, फेफना में 73, बलिया नगर में 132, बांसडीह में 76, बैरिया में 168 वोट मिले हैं।

वहीं निर्वाचन कार्यालय की ओर से नियुक्त बैलेट वोट के नोडल अधिकारी विकेश कुमार पटेल ने बताया कि 10 मार्च को मतगणना शुरू होने से पूर्व आठ बजे तक डाक से प्राप्त बैलेट वोट ही स्वीकार होंगे। सुबह आठ बजे से बैलेट वोट की गिनती शुरू होगी। आधा घंटा बाद ईवीएम के वोट गिने जाएंगे। साथ में बैलेट और ईवीएम के वोट की गिनती चलती रहेगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago