Categories: बलिया

पुणे में दर्दनाक सड़क हादसे में बलिया निवासी 2 चचेरे भाईयों की मौत

पुणे में नौकरी कर रहे बलिया निवासी 2 चचेरे भाइयों की सड़क हादसे में मौत हो गई। इस घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतकों में रोशन खरवार और दीपक खरवार शामिल हैं। इनमें मृतक रोशन खरवार की शादी हो चुकी थी और डेढ़ साल का एक पुत्र है। जबकि मृतक दीपक खरवार की अभी शादी नहीं हुई थी।

जानकारी के मुताबिक, घटना के समय दोनों चचेरे भाई पुणे के एक कंपनी से ड्यूटी के बाद तीसरे साथी के साथ पैदल ही कमरे पर जा रहे थे। इस बीच बीती रात 10 बजे के आसपास तेज रफ्तार बोलेरो ने तीनों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों चचेरे भाइयों की मौत हो गई। जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।

वहीं परिजनों का अपने पुत्र के अंतिम दर्शन की उम्मीद में रो रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि दोनों मृतक के पिता सहोदर भाई है और दोनों की मां भी आपस में बहन है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

1 month ago

1 month ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

2 months ago