बलिया मे अजब प्रेम की गजब कहानी! 18 साल का युवक 40 साल की महिला से शादी पर अड़ा, थाने में..

बलिया में अजब प्रेम की गजब कहानी जैसा मामला सामने आया है। जिले के बैरिया में एक 18 साल का युवक, 40 साल की विधवा महिला से शादी करने की बात पर अड़ गया है। महिला के 3 बच्चे हैं। ऐसे में दोनों की शादी को लेकर पूरे मोहल्ले में बवाल मचा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक महिला का मायका रेवती थाना क्षेत्र में है। कुछ दिनों पहले महिला शादी समारोह में शामिल होने के लिए सहतवार गई थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात शहर के काजीपुर निवासी युवक से हुई। दोनों में बातें हुई और धीरे-धीरे प्यार परवान चढ़ा।

अब युवक ने महिला से शादी करने की जिद की है। महिला का एक बेटा 11 साल, दूसरा बेटा 2 साल का है। 6 साल की बेटी भी है। महिला के बेटे को अपनी मां का युवक से मिलना अच्छा नहीं लगता था, जब पुत्र आपत्ति करता था तो महिला उसकी पिटाई कर देती थी। परिजनों ने इसकी शिकायत बैरिया थाने में की।

जहां युवक और विधवा को थाने बुलाया गया। जहां युवक ने महिला से शादी की बात कही। प्रभारी थानाध्यक्ष शिवचंद यादव ने बताया कि अगर युवक की वैधानिक उम्र शादी के लिए हो गई होगी तो कोई इन दोनों को रोक नहीं सकता है। अगर युवक की उम्र शादी के लिए वैध नहीं होगी तो कानूनी कार्रवाई पुलिस करेगी।

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago