बलिया के इन 18 गांवों की बदलेगी सूरत, सरकार लिखेगी विकास की नई इबारत

बलिया। केंद्र सरकार सबका साथ सबका विकास के नारे के साथ गांवों में विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है। सरकार की कोशिश हैं कि ग्रामीण क्षेत्रों की प्रगति की मुख्यधारा से जोड़ा जाए ताकि ग्रामवासियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आए। इसी को लेकर प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना चलाई जा रही है। इसके दूसरे चरण में सरकार ने बलिया जिले के 18 और गांवों का चयन किया है। समाज कल्याण विभाग की ओर से इन गांवों में सरकार की योजनाओं से संतृप्त होने के बाद बचे कार्यों की सूची तैयार की जा रही है।

दूसरे चरण में जिन गांवों का चयन हुआ है कि उनमें ग्राम पंचायत अहिरौली पांडेय, गौवापार पंचायत का विशुनपुर डंडा, अठिला का चौरा, शहबाजपुर, विशरूफ के सिहोरीडीह, तिखमपुर का सोनाडाबर, कुचहरा का इस्माइलपुर घघिला, लबकरा का गौरपुरा, कारो का बनकटां पश्चिम, सूर्यपुरा का जगदीशपुर, कड़सर का गोपालपुर, हरिपुर, कठौड़ा का बहबरहुचा, चौरी का मठमैन, आराजी माफी चिंतामनपुर, पशुहारी का शोधनपुर, बभनौली, कोथ पंचायत का मलेजी शामिल है।

दरअसल केंद्र सरकार ऐसे गांवों का चयन कर रही है जहां एससी की आबादी 50 प्रतिशत से ज्यादा है। इन गांवों में हर एक सरकारी योजना का लाभ ग्रामीणों तक पहुंचाया जाएगा साथ ही अन्य विकास कार्यों के लिए अलग से 20 लाख का बजट देने का प्रावधान किया गया है। इस योजना के पहले चरण में 20 गांवों का चयन हुआ था, जिनमें जिले के रसड़ा ब्लॉक के सरयां, महतवार, अखनपुरा, रजमलपुर उर्फ पचवार, नगरा ब्लॉक के देवलवीर, चिलकहर के गुरगुजपुर, गुरवां, भरथीपुर, रघुनाथपुर, गड़वार के बलेजी, कामपुर, जिगनी मु. रतसड, मनियर के

बिजलीपुर, नवानगर के बलेसड़ी, पंदह के हरिपुर, सीयर के चकहबसापुर,जमीन सीसैंड, सोहांव के शहाबुद्दीनपुर, रेवती के माझा, हनुमानगंज के नरहीं शामिल थे। इनमें से पांच गांवों को आधी-आधी धनराशि तीन साल बाद वित्तीय वर्ष 2021-22 के जून महीने के अंतिम सप्ताह में कार्यदायी संस्था यूपीसिडको के खाते में भेज दी गयी है। वहीं समाज कल्याण अधिकारी अभय सिंह ने बताया कि नए 18 गांवों में सर्वे का काम चल रहा है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

3 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago