Categories: बलिया

10वीं बोर्ड संस्कृत का पेपर आज, बलिया में कल रात से ही बिकने लगी सॉल्व कॉपियां

उत्तरप्रदेश में बोर्ड परीक्षाएं जारी है। इस बार परीक्षा को नकलविहीन बनाने के तमाम दावे किए गए हैं लेकिन इन दावों की पोल बलिया में खुलती नजर आ रही है। आज यानि 29 मार्च को हाईस्कूल के छात्रों का संस्कृत का पेपर है, लेकिन जनसत्ता की ख़बर के मुताबिक जिले में 500 से 1000 रुपये में हाई स्‍कूल के संस्‍कृत पेपर की सॉल्व कॉपी बिक रही है।

सरकार के लाख दावों और प्रशासन की तमाम कोशिशों के बावजूद भी नकल माफिया बाज नहीं आ रहे हैं। अलग-अलग हथकंडे अपना नकल करवा रहे हैं। ऐसा ही कुछ 29 मार्च को संस्कृत के पेपर के दिन देखने को मिला। जहां हाईस्कूल के संस्कृत विषय का पेपरसुबह 8 बजे से होना था, लेकिन परीक्षा शुरू से पहले ही बलिया में संस्कृत की सॉल्व कॉपी बिकना शुरू हो गई।

दैनिक समाचार पत्र अमर उजाला की रिपोर्ट्स की मानें तो छात्रों को सॉल्व पेपर कॉपियां बेची जा रही थी और इसके लिए 500 से 1000 की कीमत ली गई है। अब इस खबर के सामने आने के बाद जिला प्रशासन के सुरक्षा दावों की पोल खुल गई है। पेपर से पहले ही सॉल्व कॉपियां बिकना शिक्षा विभाग और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है।

नकल माफियाओं प्रशासनिक अमले पर इस कदर हावी है कि परीक्षा 29 मार्च को सुबह 8 बजे से होनी थी लेकिन 28 मार्च की रात से ही 500 से हजार में सॉल्व कॉपियां बिकना शुरु हो गई थी। हालांकि बलिया में नकल की यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी इस तरह की नकलबाजियां सामने आई हैं। इस बार सुरक्षा के चलते किसी भी दूसरे जिले के छात्र को बलिया में बोर्ड परीक्षा देने पर रोक लगाई गई है। लेकिन फिर प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर नकलमाफियाओं ने सेंधमारी कर ली।

हालांकि, बिक रही पेपर की हल कॉपी सही है या गलत यह परीक्षा समाप्त होने के बाद ही पेपर मिलान के बाद स्पष्ट हो पाएगा। यदि यह हल कॉपी पेपर मिलान के बाद सही मिलती है तो प्रशासन के नकल रोकने के सारे दावे खोखले साबित होंगे। इस मामले का स्वयं जिलाधिकारी आईबी सिंह और एसपी राजकरन नय्यर ने संज्ञान लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

फोटो साभार- जनसत्ता

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago