बलिया में सामूहिक नकल, 4 पर एफआईआर, कॉलेज ब्लैक लिस्टेड

यूपी बोर्ड परीक्षा में बलिया के एक केंद्र पर सामूहिक नकल का मामला सामने आया है। डीएम के निर्देश पर बादिलपुर के महावीर सिंह इंटर कॉलेज में हुई छापेमारी में एक कमरे में क्षमता से चार गुना ज्यादा छात्र हाईस्कूल हिंदी के पेपर में नकल करते मिले।

सैक्टर मैजिस्ट्रेट ने केंद्र व्यस्थापक संजय तिवारी और तीन कक्ष निरीक्षकों के खिलाफ हल्दी थाने में नकल अधिनियम के तहत केस दर्ज करवाया है। सेक्टर मैजिस्ट्रेट ने उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजकर कॉलेज को ब्लैक लिस्टेड करने की सिफारिश भी की गई है।

सामूहिक नकल के मामले में डीआईओएस कार्यालय भी सवालों के घेरे में है। सेक्टर मैजिस्ट्रेट व तहसीलदार सदर गुलाब चंद्रा के मुताबिक कॉलेज की क्षमता 400 परीक्षार्थियों की है।

इसके बावजूद डीआईओएस कार्यालय ने यहां 750 परीक्षार्थी आवंटित कर दिए। कॉलेज प्रबंधन ने डीआईओएस कार्यालय को पत्र भेजकर कॉलेज क्षमता की जानकारी भी दी थी। उधर, डीआईओएस भास्कर मिश्रा का कहना है कि कई स्कूलों की परीक्षा केंद्रों से ज्यादा दूरी होने के कारण उक्त कॉलेज को ज्यादा परीक्षार्थी आवंटित हो गए होंगे। सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद परीक्षा केंद्र के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 months ago