Categories: देश

1 मार्च से आपके जीवन में होंगे ये बड़े बदलाव, जान लें नहीं तो होगा नुकसान

अक्‍सर महीने की शुरुआत में कई तरह के बदलाव हो जाते हैं. आज 1 मार्च से भी आपकी जिंदगी में कई बदलाव हो रहे हैं. ये बदलाव आपके रोजमर्रा के जीवन से जुड़े हुए हैं. इन वित्तीय बदलावों से अवगत हुए बिना आपको हो सकता है बड़ा नुकसान-

एसबीआई अपने कस्‍टमर्स के लिए एक बड़ा तोहफा लेकर आया है. एसबीआई ने फिक्‍स्‍ड डिपॉजिट पर ब्‍याज दरों में बढ़ोत्‍तरी की है. बैंक ने अलग-अलग मैच्‍योरिटी की 9 एफडी पर ब्‍याज दरों में 0.10 फीसदी से 0.50 फीसदी तक की बढ़ोत्‍तरी की है. बैंक ने ये ब्‍याज दरें 1 करोड़ रुपए से कम के डिपॉजिट पर बढ़ाई हैं. नई ब्‍याज दरें 1 मार्च से लागू हो गई हैं. इस के साथ ही एसबीआई ने सीनियर सिटिजन के लिए भी डिपॉजिट की ब्‍याज दरों में बढ़ोतरी की है.

1 मार्च से अगर आपने पेटीएम, ओलामनी, मोबिक्विक जैसे मोबाइल वॉलेट को KYC से नहीं जोड़ा है तो अब आपका इन अकाउंट में पैसा फंस जाएगा. आरबीआई ने पहले ही साफ कर दिया है कि मोबाइल वॉलेट को KYC से जोड़ने की 28 फरवरी है और इसमें कोई बदलाव संभव नहीं है.

पीएफ विभाग ने भी एक मार्च से कुछ बदलाव किए हैं. अगर नौकरी के दौरान कंपनी के किसी एम्पलॉई के साथ हादसा हो जाता है तो उस कर्मचारी के परिजन को पीएफ विभाग से न्यूनतम 2.5 लाख रुपये मिलेंगे. हालांकि इसके लिए कुछ शर्तें भी लगाई हैं. इसके तहत कर्मचारी को पिछले 12 महीने के दौरान 15 हजार तक सैलरी का भुगतान होना चाहिए.

फूड ऐप Sodexo पर भी आपको KYC डिटेल्स देनी थी. अगर अपने Sodexo पर डिटेल्स नहीं भरी हैं तो आपके Sodexo अकाउंट में पड़ा हुआ पैसा फंस जाएगा, क्‍योंकि वह काम नहीं करेगा.

साभार न्यूज़ 18

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago