हल्दीरामपुर- आग से राजभर बस्ती तबाह, सात झोपड़ियां राख

बलिया- उभांव थाना के हल्दीरामपुर कटहरबाड़ी स्थित राजभर बस्ती में सोमवार को अचानक आग लग गई। इसमें राजभर बस्ती की सात रिहायशी झोपड़ियां राख हो गईं। आग की लपटों से लाखों की संपत्ति समेत कई के अरमान भी खाक हो गए। फायर ब्रिगेड के विलंब से पहुंचने पर जनता में आक्रोश व्याप्त रहा।

राजभर बस्ती के लोग अपने-अपने काम में लगे थे। सुरेश राजभर की रिहायशी झोपड़ी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पल भर में ही विकराल रूप धारण कर लिया। जब तक लोग कुछ पाते कि आग की चपेट में आकर सुरेश राजभर, हरिशंकर राजभर, रामगो¨वद राजभर, शिवमुनी राजभर, प्रताप राजभर, शिवशंकर राजभर व जयराम राजभर की झोपड़ियां जल गई। इसमें लाखों का सामान जलकर राख हो गया। घटना के बाद गांव में कोहराम सा मच गया। करीब तीन घंटे के अथक प्रयास के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया ¨कतु तब तक सबकुछ तबाह हो गया था। इन झोपड़ियों में रखा कीमती कपड़े, गहना, अनाज, बिस्तर व गहने आदि जल गया। मौके पर उभांव थाना पुलिस, लेखपाल अशोक कुमार व कानूनगो सुग्रीव यादव भी पहुंच गए और नुकसान का आंकलन किया। सुरेश के चचेरे भाई की बरात जाने की तैयारी चल रही थी। सभी अगलगी की घटना के दौरान बरात जाने की तैयारी में थे। अधिकतर लोग राजकुमार के कटहरबाड़ी टोला में गए थे जहां से बरात की तैयारी लगभग अंतिम चरण में थी। इस बीच अगलगी की घटना से परिजनों में अफरातफरी मच गई।

बलिया ख़बर

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago