स्वाट व पुलिस की संयुक्त टीम ने दबिश देकर तीन बदमाशों को धर दबोचा

बलिया। जनपद की पुलिस स्वाट टीम और सिकन्दरपुर थाने की पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई में दादर गांव से अवैध असलहे पिस्टल व दो अदद कारतूस के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। वहीं इस दौरान बदमाशों द्वारा स्वाट टीम व पुलिस टीम पर जानलेवा हमला कर दिया गया। पुलिस ने अतिरिक्त फोर्स मंगाकर घेराबंदी कर तीनों बदमाशों को असलहे के साथ धर दबोचा। वहीं आरोपियों को थाने लायी। पूछताछ के बाद सभी को न्यायालय के लिए चालान कर दिया।

प्रभारी निरीक्षक सिकन्दरपुर राम सिंह की माने तो स्वाट टीम प्रभारी विनीत राय व सिकन्दरपुर पुलिस असलहा तस्करी की जानकारी होने पर दबिश देने के लिए दादर गांव में पहुंची।

इसी दौरान तीन लोगों को मौके से हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दिया गया तलासी के दौरान नगरा थाना क्षेत्र के सीकरहटा गांव निवासी राकेश पाण्डेय पुत्र हीरा पांडेय के पास से एक अदद पिस्तौल दो जिंदा कारतूस 32 बोर का बरामद हुआ जब हिरासत में लिए गए तीनों लोगों को लेकर पुलिस व स्वाट टीम आने लगी तो दर्जनों लोग टीम में शामिल लोगों को घेर लिए और हमला कर दिए इसी दौरान वाहनों में आग लगाने का प्रयास किया गया

जैसे ही सूचना मिली भारी मात्रा में पुलिस फोर्स मौके पर भेजा गया लेकिन तब तक हिरासत में लिए गए तीन लोग को पुलिस ले आने में सफल रही वहीं अन्य आरोपियों के विरुद्ध जानलेवा हमला करने बलवा सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है आरोपियों की तलाश की जा रही है।

वहीं राकेश पाण्डेय पुत्र हीरा पांडेय निवासी सीकरहटा थाना नगरा जितेंद्र सिंह उर्फ पोकन पुत्र संतोष सिंह निवासी एकईल थाना पकड़ी राजेंद्र यादव पुत्र अलगू यादव निवासी दादर थाना सिकन्दरपुर को सम्बन्धित धारा के तहत जिला न्यायालय चालान कर दिया गया है। वहीं शेष आरोपियों की तलाश की जा रही है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago