सामुहिक दुराचार में आरोपित चार युवकों को पुलिस ने दबोचा, भेजा जेल

बलिया। जनपद की सिकन्दरपुर ​पुलिस ने तीन सप्ताह पूर्व सामूहिक दुराचार के मामले में चार आरोपियों को शुक्रवार यूनियन बैंक के समीप से धर दबोचा। जिन्हें संंबंधित धाराओं में चालान कर न्यायालय भेज दिया।

सिकन्दरपुर एसएचओ श्रीराम सिंह की माने तो उन्हें मुखबीर से सूचना मिली कि विगत एक दिसम्बर को सिवानकलां में नाबालिंग संग सामुहिक दुराचार के मामलें में आरोपित चार युवक युनियन बैंक के समीप खड़े है। जो कहीं भागने की फिराक में है।

सूचना मिलते ही उन्होंने हमराहियों के साथ मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचे। जहां पुलिस को देखकर चारों युवक भागने लगे। जिन्हें सिपाहियों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत चारों को न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

विदित हो कि थाना क्षेत्र के सिवनकलां गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दिए गए तहरीर में आरोप लगाया था कि गांव के चार युवकों ने उनकी नाबालिग पुत्री के साथ जबरिया दुराचार किया है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने उक्त लड़की का मेडिकल कराया था। मेडिकल में दुराचार की पुष्टि के बाद से ही पुलिस आरोपियों को सक्रियता से ढूढने में जुट गयी। इसी दौरान आरोपियों की मिलने की जानकारी होते ही पुलिस ने फौरन हरकत में आते हुए। चोरों को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया।

बलिया ख़बर

Recent Posts

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 days ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

4 days ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

6 days ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

7 days ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

7 days ago

बलिया में रोजगार का सुनहरा अवसर: 23 जून को लगेगा एक दिवसीय रोजगार मेला

बलिया। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का बेहतरीन अवसर सामने आया है।…

7 days ago