सरकार के दावे से बहुत दूर है बलिया की स्वास्थ्य सेवाएं

बलिया। सरकार किसी भी पार्टी हो। वे भले ही स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर तरह-तरह के दावे करे, लेकिन हकीकत में जनपद की स्वास्थ्य सुविधाएं कुछ अच्छी नहीं है। स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार करने के लिए बलिया के पूर्व मंत्री से लेकर छात्रनेता आये दिन धरना प्रदर्शन करते नजर आ जाते है। बावजूद इसके जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होता नहीं दिखता।

वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा सेवा में घोर कमी है। यहीं कारण है कि लोग झोलाछाप डाक्टरों से अपना उपचार करने को निर्भर है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों या सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सकों का जबरदस्त अभाव है। जिला मुख्यालय पर जिला अस्पताल या जिला महिला अस्पताल में भी काफी कम संख्या में डाक्टर भारी भीड़ को संभालने को विवश है।

सरकार द्वारा नई-नई योजनाएं लगातार आ रही है, लेकिन उनका संचालित करने के लिए स्टाफ की घोर कमी है। यहीं वजह है कि योजनाओं का सही क्रियान्वन नहीं हो पाता। यहीं नहीं इन कमियों की ओर किसी भी जनप्रतिनिधि का ध्यान नहीं है। हर विभाग में एक डाक्टर से किसी तरह स्वास्थ्य सेवाएं संचालित की जा रही है। जिन कंपनियों को दवाओं की आपूर्ति का जिम्मा है वे कंपनियां कभी भी डिमांड के हिसाब से दवाओं की आपूर्ति नहीं करती। यह सिलसिला पिछली सरकार के समय से ही चल रहा है। अस्पताल के जिम्मेदार भी इस बात को स्वीकार करते हैं कि इसी वजह से दवाओं की कुछ कमियां रहती हैं।

हर जगह है दवाओं का अभाव

ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर जिला मुख्यालय तक पर दवाओं की कमी सभी अस्पताल झेल रहे हैं। जिला अस्पताल तक में सभी जरूरी दवाएं कभी नहीं मिल पाती। जिला अस्पताल या जिला महिला अस्पताल में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र इस लिए खुला कि यहां से जरूरी दवाएं सस्ते रेट में मरीजों को उपलब्ध हो जाएंगी लेकिन इन औषधि केंद्रों पर पर किसी डाक्टर की पर्ची ही नहीं जाती है। इसलिए की डाक्टर औषधि केंद्र के लिए नामित कर कोई दवा नहीं लिखते। ऐसे में जो दवाएं अस्पताल के काउंटर पर नहीं मिलती उसे मरीज बाहर के मेडिकल दुकानों से खरीद लेते हैं।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 months ago