सपा शासन में भाजपा विधायक ने सड़क के गढ्डे में की थी रोपाई, अब खुद मंत्री बने तो सब भूल गए

बलिया : उत्तर प्रदेश में जब भाजपा सरकार सत्ता में आई थी तो सीएम योगी ने प्रदेश की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का वादा किया था लेकिन इस वादे पर कितना अमल किया गया, यह बात किसी से छुपी नहीं. सूबे के तमाम जिलों की सड़कों की तरह बलिया की सड़कों पर भी बुरा हाल है. सड़कों पर गड्ढे जस के तस हैं.

सड़कें बदहाल है जिसकी कोई सुध लेने वाला नहीं है. गड़वार मार्ग की सड़कों की भी यही स्थिति है. यहाँ के गड्ढे अब जानलेवा साबित हो सकते हैं. खरहाटार में सड़क पर तो अब गड्ढे में पानी ऐसी भर गया है मानो बीचों बीच किसी ने तालाब खोद दिया है. इसकी वजह से यहाँ से गुजरने वाले राहगीरों को तमाम तरह की परेशानी और खतरे का सामना करना पड़ता है. यहाँ हर रोज़ कोई न कोई ट्रक या गाड़ी गड्ढे में फंस जाती है. लेकिन प्रशासन को इससे कोई लेना देना नहीं है. शायद वह यहाँ कोई बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है. बता दें कि यह बलिया की सबसे व्यस्त सड़कों में से एक है.

गड़वार-खरहाटार मार्ग से होकर तमाम भारी वाहन बिहार तक जाते हैं. यहाँ ट्रकों की लम्बी कतारें लग जाती हैं. अमर उजाला की रिपोर्ट के  इससे पहले जब सूबे में सपा की सरकार थी तो तत्कालीन विधायक उपेंद्र तिवारी ने यहाँ अपने कार्यकर्ताओं के साथ धान की रोपाई कर डाली थी. लेकिन अब सरकार उनकी है. सरकार में वह मंत्री हैं. फिर भी सड़क ही स्थिति वैसी ही है. अब इस गड्ढे वाली सड़क पर उनका ध्यान नहीं जाता है. वहीँ इस मामले पर मंत्री के लोगों का कहना है की इस सड़क की स्वीकृति  मार्च के महीने में हो चुकी जल्द ही इसका काम शुरू हो जाएगा.

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 days ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 days ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 days ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 days ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 days ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

2 days ago