सपा—बसपा गठबंधन पर क्या बोले— ओमप्रकाश राजभर

बलिया। सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने वार्ता करते हुए कहा कि सपा, बसपा का गठबंधन लोकसभा चुनाव पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है। निश्चित तौर पर यह गठबंधन मजबूत है किन्तु इनके पास कोई ठोस नीति न होने कारण उन्हें कामयाबी नहीं मिलेगी।

श्री राजभर ने कहा कि दस प्रतिशत सवर्ण जाति के गरीब लोगों को केंद्र सरकार द्वारा दिये गये आरक्षण का हम स्वागत करते है। हम तो शुरू से पहले सर्वेक्षण तब आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने की वकालत करते है। किन्तु अब तक सरकार ने उस पर अमल नहीं किया। यदि उस पर अमल हो गया होता तो बाबा साहब के सपनों के मुताबिक हर जाति धर्म के गरीब लोगों को शिक्षा सरकारी नौकरियों एवं हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिल जाता है।

उन्होंने केंद्र सरकार के नीतियों को रेखांकित करते हुए कहा कि उसमे दलितों, अति दलितों, पिछड़ों, गरीबों के विकास के लिये ठोस नीति नहीं है। कहा कि मैने तो केंद्र सरकार को पिछड़ी जाति के 27 प्रतिशत आरक्षण का वर्गीकरण करने के लिये 100 दिन का समय दिया है, यदि हमारी मांगों पर अमल नहीं हुआ तो 100 दिन के बाद हम अपना रास्ता अलग करने को भी बाध्य होंगे। उन्होंने कहा कि हम प्रदेश के 80 सीटों पर चुनाव लड़ाने की तैयारी कर रहे है। यदि भाजपा चाहे तो हम साथ रहेंगे, अन्यथा दोनों के रास्ते जुदा-जुदा हो सकते है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago