शहीद मंगल पांडेय राजकीय महिला महाविद्यालय में चोरी

बलिया। जनपद के दुबहड़ थाना अंतर्गत शहीद मंगल पांडेय के पैतृक गांव नगवां में स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने महाविद्यालय के चारदीवारी के अंदर रखा लगभग चार कुंटल छड़ चुरा लिया। वहीं चोरो की पहचान सीसीटीवी कैमरे से भी नहीं हो पा रही है। क्षेत्रीय लोगों ने घटना की निन्दा करते हुए पुलिस से जल्द से जल्द खुलासे की मांग की है।

ज्ञात हो कि नगवां स्थित शहीद मंगल पांडेय राजकीय महिला महाविद्यालय के पूरब दिशा में रसायन विज्ञान की प्रयोगशाला का निर्माण लगभग 70 लाख की की लागत से हो रहा है।

जिसके निर्माण के लिए छड़ महाविद्यालय के अंदर बरामदे के पास रखा गया था, जहां से उठा उठा कर निर्माण कार्य हो रहा था। तभी पहले से घात लगाए चोर ने बीती रात अपना हाथ साफ कर दिया ।चोर ने छड़ चुराने के लिए पहले दस फिट की दीवाल पार किया फिर वाउंड्री की दीवाल पार की। इतनी बेख़ौप बदमाशो के हौसले देखकर क्षेत्र के लोग भयभीत हैं।

बताया जाता है कि कुछ महीने पूर्व भी इस महाविद्यालय में अज्ञात चोरों ने विद्यालय में तोड़ फोड़ कर कुछ सामान चुरा ले गए थे, जिनको सीसीटीवी कैमरे से भी पहचान नही हो सकी। क्षेत्र के लोगो ने इस घटना की निंदा की है तथा पर्दाफास करने की मांग की है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago