शराब की दुकानों में हुई छापेमारी, मचा हड़कम्प

बलिया। शहर के विभिन्न शराब की दुकानों पर बुधवार को आबकारी विभाग व पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा शराब दुकानों की छापेमारी की गयी। इस दौरान दुकानों पर कई तरह की खामियां मिली। छापेमारी की खबर मिलते ही शराब दुकानों में हड़कम्प मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार आबकारी आयुक्त के द्वारा भेजे गये आदेश के क्रम में जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने जनपद के सभी उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारों एवं स्थानीय थानेदारों व आबकारी निरीक्षकों की अलग अलग टीम बनाकर छापेमारी करने का आदेश जारी किया है।

बताया कि अक्सर यह शिकायत मिलती रहती है कि शराब की दुकानों से निर्धारित दर से अधिक पर शराब बेची जाती है और रेट लिस्ट नही लगायी जाती है । खबर लिखे जाने जाने तक छापेमारी जारी है ।

बलिया शहर में बुधवार को तहसीलदार सदर गुलाब चंद्रा, नायब तहसीलदार जया सिंह, शहर कोतवाल शशिमौली पांडेय और आबकारी निरीक्षक अनुराग सिंह की संयुक्त टीम ने शहर की शराब की दुकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है । इस छापेमारी के चलते शराब के दुकानदारों में हड़कम्प मच गया ।

छापेमारी के दौरान स्टेशन रोड- चौक स्थित मॉडल शॉप की चेकिंग के दौरान टीम को कमियां मिली है । मॉडल शॉप के बाहर न तो रेट चार्ट लगा है, न ही स्टॉक रजिस्टर मेंटेन पाया गया है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago