बलिया। जनपद के मनियर थाने की पुलिस ने गुरूवार की देर रात एक लग्जरी वाहन से लाखों रूपये के अंग्रेजी शराब को पकड़ा है। वहीं तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए ।पुलिस ने वाहन स्वामी समेत दो नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
पुलिस की माने तो मनियर बस स्टैण्ड पर पुलिस गश्त के दौरान बलिया की तरफ से फोर व्हीलर काले रंग की जैलो गाड़ी आते दिखी। पुलिस ने गाड़ी को रूकने का इशारा किया तो गाड़ी बस स्टैण्ड से मुड़ियारी के तरफ चालक गाड़ी लेकर भागने लगा। जिससे पुलिस ने शंके के आधार पर गाड़ी का पीछा करना शुरू कर दिया। मनियर से लगभग 5-6 किलोमीटर दूरी पर मुड़ियारी स्थित नेटुअवा बाबा के स्थान पर गाड़ी को सड़क पर खड़ी कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए सभी आरोपी गाड़ी छोड़ फरार होने में सफल हो गये।
पुलिस ने बताया कि गाड़ी की तलाशी के दौरान गाड़ी में 35 पेटी 1680 शीशी क्रेजी रोमियो व्हीस्की शराब मिली। पुलिस ने गाड़ी व शराब थाने लाकर वाहन स्वामी समेत दो नामजद व एक अज्ञात के बिरूध्द मुकदमा दर्ज कर कारवाई में जुटी। तस्कर को पकड़ने वालों में एसआई हिरेन्द्र सिंह, सिपाही धर्मेन्द्र, रामदुलार यादव व हंसराज पटेल रहे।
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…