लकी ड्रा में कार दिलाने के नाम पर ऐंठ लिये 85 हजार

बलिया। जनपद के बैरिया थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने फ्लिपकार्ड से मोबाइल खरीदना युवक को भारी पड़ा। उल्टे उपभोक्ता को लकी ड्रा में नाम पर कार का लालच देकर तीन खातों से पैसा मंगाकर बयासी हजार सात सौ पचास रुपये ऐंठ लिए। उपभोक्ता इसकी शिकायत साइबर अपराध का मामला होने के नाते बैरिया थाना पहुंचा ताकि पुलिस मामला दर्ज करें लेकिन वहीं पुलिस पूछताछ के बाद मामला तो दर्ज करने से इंकार कर दिया।

जानकारी के अनुसार बैरिया थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव निवासी मोहन कुमार यादव पुत्र भगवान यादव लगभग पन्द्रह दिन पहले पलिप कार्ड के माध्यम से एम आई फोन खरीदा था। समय से मोबाइल आ भी गया।खरीदारी के दस दिन बाद पीड़ित के मोबाइल पर मोबाइल नम्बर 7672853737 और 8406832426 से फोन कर बताया गया कि फ्लिपकार्ट के लकी ड्रा में आपके नाम पर एक कार का इनाम निकला है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन कराने के लिए पचासी सौ रुपये जमा करना होगा।

जिसके लिए सधाना बैरागी के नाम के एसबीआई खाता संख्या 31754057981 आई एफएससी कोड एसबीआईएन 0002253 में जमा के लिए कहा गया। जिसमें पीड़ित द्वारा उक्त धनराशि डाल दी गयी। पुनः फोन कर बताया गया कि उन्तीस हजार सात सौ रुपये एस बी आई के खाता संख्या 37944883319 आईएफएससी कोड एसबीआईएन 0001234 में डालने को कहा गया।

जिसमे उक्त पैसा भी डाल दिया गया। इस तरह कुल बेयाशी हजार सात सौ बयासी रुपये ऐंठ लिया गया।इसकी शिकायत के लिए पीड़ित जब बैरिया थाना में गया तो यह कह खदेड़ दिया गया कि पैसा तुम डाले हो तुम जानो इसके लिए कुछ नही किया जा सकता।इस बावत क्षेत्राधिकारी बैरिया उमेश कुमार ने कहा कि तहरीर न लेने का आरोप बेबुनियाद है मामले की तहरीर मिलने पर जांचोपरांत उचित कार्रवाई किया जाएगा।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 months ago