Categories: खेल कूद

रोमांचक अंदाज में श्रीलंका ने भारत को 5 विकेट से हराया

श्रीलंका ने भारत को टी20 ट्राई सीरीज के पहला मुकाबले में 5 विकेट हरा दिया। मैच में श्रीलंकाई टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इस सीरीज के लिए भारतीय टीम में कई स्टार खिलाड़ियों को आराम दिया गया है और भारतीय टीम की अगुवाई रोहित शर्मा कर रहे हैं। जबकि श्रीलंकाई टीम की कप्तानी दिनेश चंडीमल के हाथों में है। इस मैच में भारतीय खिलाड़ी विजय शंकर को अंतरराष्ट्रीय टी20 करियर में आगाज करने का मौका मिला। मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाए और श्रीलंका के सामने 175 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में उतरी श्रीलंकाई टीम ने घरेलू दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 18.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।

भारत को पहला झटका रोहित शर्मा के रूप में लगा। रोहित पहले ही ओवर की चौथी गेंद पर चमीरा की गेंद को बाउंड्री पार मारना चाहते थे लेकिन मेंडिस ने पीछे दौड़ते हुए एक शानदार कैच को अंजाम देकर भारत को पहला झटका दिया। इसके बाद सुरेश रैना श्रीलंकाई गेंदबाज फर्नान्डो के दूसरे ओवर की अंतिम गेंद पर बोल्ड हो गए। रैना ने कुल 1 रन ही बनाया। हालांकि इसके बाद शिखर धवन और मनीष पांडे ने पारी को संभाल लिया। धवन ने 30 गेंदों पर अपना अर्धशतक जड़ा। वहीं, मनीष पांडे 13वें ओवर में 37 रन बनाकर मेंडिस की गेंद पर गुणातिलाका के हाथों कैच आउट हो गए।

इसके बाद शिखर धवन ने अपनी धुआंधार बल्लेबाजी जारी रखी और अगली 19 गेंदों पर 40 रन और बना डाले। वो शतक के बेहद करीब थे और उन्हें अपने पहले अंतरराष्ट्रीय टी20 शतक के लिए सिर्फ 10 रन चाहिए थे हालांकि वो इससे चूक गए। धवन को 18वें ओवर की अंतिम गेंद पर गुणातालिका ने परेरा के हाथों कैच आउट करा दिया। धवन ने 49 गेंदों पर 90 रनों की धुआंधार पारी खेली। जिसमें 6 छक्के और उतने ही चौके शामिल रहे।

इसके बाद भारत का अंतिम विकेट पारी की अंतिम गेंद पर रिषभ पंत के रूप में गिरा जो लंबा शॉट खेलने के प्रयास में चमीरा की गेंद को बाउंड्री पर फर्नान्डो के हाथों में थमा बैठे। रिषभ ने 23 रन बनाए। इसके साथ ही भारत ने 5 विकेट के नुकसान पर 20 ओवर में 174 रन बनाए। श्रीलंका की तरफ से चमीरा ने 2 विकेट जबकि फर्नान्डो, मेंडिस और गुणातिलाका ने 1-1 विकेट हासिल किया।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago