रोजगार मेला में 102 बेरोजगारों को मिला रोजगार

बलिया। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित रोजगार मेला में 102 बेरोजगारों को रोजगार मिला। राजस्थान की श्रीराम पिस्टन एवं रिंग्स लिमिटेड कम्पनी ने अभ्यर्थियों की योग्यता व गुणवत्ता के अनुसार इनका चयन किया। कम्पनी के अनुसार, चयनित अभ्यर्थियों को रोजगार देने के साथ डिप्लोमा भी कराया जाएगा।

सेवायोजन कार्यालय व आईटीआई के संयुक्त सहयोग से आयोजित इस मेले में कुल 256 अभ्यर्थी शामिल हुए। इनमें कुछ की उम्र ज्यादा थी तो कई कम्पनी के मानक पर खरे नहीं उतरे। कम्पनी से आए अधिकारी ने इनमें 102 अभ्यर्थियों को सलेक्ट किया।

इस मौके पर सेवायोजन अधिकारी एके पांडेय ने कहा कि शासन की मंशा के अनुसार जिले के बेरोजगारों को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराया जाए, यही प्रयास है। इसी उद्देश्य से लगातार कम्पनियों से सम्पर्क कर रोजगार मेले आयोजित किए जा रहे हैं। इस मौके पर आईटीआई प्रधानाचार्य नसीमुद्दीन, बृजेश तिवारी, प्रदीप मिश्र, अशोक यादव, संजय यादव, पन्नालाल गुप्ता, निरंजनदत्त तिवारी, परमानंद आदि मौजूद रहें।

बलिया ख़बर

Recent Posts

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 day ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago