Categories: नौकरी

रेलवे में 10वीं पास के लिए जॉब्स ही जॉब्स! 62907 पदों पर भर्ती, यहां करें आवेदन

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने बम्पर भर्तियों का नोटिफिकेशन जारी किया है। रेलवे में 62907 पदों पर नियुक्ति होनी है। नियुक्तियां CPC पे मेट्रिक्स लेवल- 1 के विभिन्न पदों के लिए होनी है। नौकरी के इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों के लिए यह सुनहरा अवसर है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 मार्च 2018 है। चलिए विस्तार से जानते हैं इन भर्तियों के बारे में। चयनित उम्मीदवारों का पे-स्केल 18000 रुपये होगा। भर्तियां विभिन्न राज्यों के लिए होनी है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का न्यूनतम 10वीं पास होना और नेशनल अप्रेंटसशिप सर्टिफिकेट (NAC) होना अनिवार्य है। या फिर 10वीं पास के साथ NCVT/SCVT द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से ITI धारक होना अनिवार्य है। इसके साथ ही आयु सीमा भी निर्धारित की गई है। उम्मीदवार की आयु 18 से 31 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा से छूट मिलेगी। SC/ST उम्मीदवारों को 5 साल, OBC उम्मीदवारों को 3 और PWD उम्मीदवार को 10 साल की छूट अधिकतम आयु सीमा नियम से मिलेगी। उम्मीदवारों का चयन कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT), फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) और फिर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर होगा। आवेदन करने के लिए UR/OBC उम्मीदवारों को 500 रुपये की एप्लिकेशन फीस भरनी होगी। वहीं SC/ST/ एक्स-सर्विसमेन/PWDs/ महिला/ट्रांसजेंडर्स/ अल्पसंख्यक और आर्थिक रूप से पिछड़े उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये होगा। आवेदन शुल्क आप इंटरनेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या एसबीआई चालान के जरिए भर सकते हैं। आवेदन आप ऑनलाइन कर सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको वेबसाइट www.rrbahmedabad.gov.in पर लॉगइन करना होगा। आवेदन आप 10.02.2018 से 12.03.2018 तक ही कर सकते हैं। एप्लिकेशन फीस ऑनलाइन/चालान भरने की अंतिम तिथि 12.03.2018 है। वहीं पोस्ट ऑफिस के जरिए फीस भरने की आखिरी तारीख 10.03.2018 है। CBT की अनुमानित तिथि अप्रैल-मई 2018 है। अधिक जानकारी के लिए आप बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगइन कर सकते हैं।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago