Categories: देश

राजस्थान- होली खेल रहे दलित युवक की हत्या, पुलिस पर पथराव-आगजनी

राजस्थान में एक चौकाने वाला मामला सामने आया है यहाँ अलवर जिले के भिवाड़ी में होली खेलने के दौरान विवाद होने के बाद दबंगों ने दलित युवक  नीरज जाटव (16 वर्ष) के साथ मारपीट की. इस घटना में दलित युवक की मौत हो गई. पीट-पीट कर की गई हत्या के बाद इलाके में तनाव फैल गया. हत्या के विरोध में परिजनों ने सड़क पर आगजनी की, जाम लगा दिया और पुलिस पर पथराव किया. पथराव के दौरान पुलिस की गाड़ी का शीशा भी टूट गया.

आरोप है कि गुर्जर जाती के आधा दर्जन से अधिक युवकों ने दिनदहाड़े भिवाड़ी के समतल चौक पर नीरज जाटव की पीट-पीट कर हत्या कर दी. भीड़भाड़ वाली जगह पर एक युवक की पिटाई के बावजूद किसी ने उसको नहीं बचाया. सूचना के बाद मौके पर जब तक पुलिस पहुंची तब तक नीरज जाटव की मौत हो चुकी थी. पुलिस युवक को अस्पताल में लेकर गई तो वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद परिजन शव को स्ट्रेचर पर रख कर सड़क पर ले आये और सड़क पर जाम लगा दिया.

इस दौरान सैकड़ों लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई. इस घटना के बाद मौके पर मृतक युवक के परिजनों ने अस्पताल में तोड़फोड़ कर दी. गुस्साई भीड़ ने सड़क पर आगजनी कर दी. आगजनी की घटना से जाम लग गया. भीड़ ने पुलिस की गाड़ी पर पथराव कर पुलिस की गाड़ी का शीशा भी तोड़ दिया.

मृतक के परिजन आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं. परिजनों ने आरोप लगाया कि भिवाड़ी में दबंगों ने नीरज को घेरकर जमकर पिटाई की. पुलिस अधिकारियों के समझाने के बाद परिजनों ने मृतक दलित युवक नीरज के शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया.

परिजनों के द्वारा भिवाड़ी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवा दी गई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. मामले की जांच कर रहे भिवाड़ी के डीएसपी सिद्धांत शर्मा ने बताया कि जाटव समाज के युवक का गुर्जर समाज के लड़कों से झगड़ा हो गया था, जिसमें नीरज जाटव की मौत हो गई.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago