योगी के मंत्री का सनसनीखेज दावा- अगले लोकसभा चुनाव में भाजपा की हार तय

भाजपा सरकार में सहोयगी और राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि लोकसभा के आगामी चुनाव में भाजपा की पराजय होनी तय है।

न्यूज एजेंसी भाषा के अनुसार राजभर ने बलिया के रसड़ा कस्बे में स्थित अपने आवास पर संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति कानून को लेकर सुप्रीम कोर्ट का फैसला पलट दिया। इसके अलावा उसने कई अन्य विवादास्पद कदम भी उठाये हैं।

उन्होंने आगे बताया कि अगर भाजपा सरकार की ऐसी ही कार्यपद्धति रही तो इस पार्टी की आगामी लोकसभा चुनाव में हार निश्चित है। गोरखपुर, फूलपुर और कैराना लोकसभा उपचुनाव से इसका आगाज हो चुका है।

भाजपा जब एससी/एसटी एक्ट को लेकर सीमा लांघेगी और भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर उर्फ रावण को रिहा करेगी तो ‘लंका दहन होना तय है।

शिवपाल सिंह यादव मायावती द्वारा खाली किया गया सरकारी बंगला आबंटित किए जाने के बारे में पूछे गए सवाल पर राजभर ने कहा कि सपा को कमजोर करने के लिए शिवपाल को वह आवास आवंटित किया गया है।

राजभर ने कहा कि अधिकारी वर्ग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेशों का पालन नहीं कर रहा है। जनता की शिकायतों का भी सही तरीके से निस्तारण नहीं हो रहा है।

नौकरशाह शिकायत के निस्तारण की केवल खानापूर्ति कर रहे हैं। सूबे में कानून व्यवस्था को लेकर पूछे गये सवाल पर उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर प्रश्न खड़े किये और कहा कि पुलिस मुठभेड़ के बहुत से दावे फर्जी हैं। पुलिस गरीब लोगों को उसके घर या दुकान से उठाती है, उनका दो बार चालान करती है, फिर मुठभेड़ में मार डालती है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago