Categories: नौकरी

योगी आदित्यनाथ का यूपी को सबसे बड़ा तोहफा, युवाओं को देंगे 20 लाख नौकरियां

उत्तर प्रदेश के युवाओं को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा. उत्‍तर प्रदेश में 20 लाख युवाओं को रोजगार के अवसर और 5 लाख करोड़ रुपए के निवेश का रास्‍ता 21 और 22 फरवरी को खुल सकता है.

लखनऊ में 21 और 22 फरवरी को ‘इन्वेस्टर्स समिट-2018 का आयोजन होने जा रहा है. सरकार का मानना है कि इस सम्‍मेलन से प्रदेश को बड़ा निवेश मिलेगा जिससे 20 लाख नौकरियां और काम के अवसर तैयार होंगे. इस समिट में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ ही देशी-विदेशी निवेशकों को आमंत्रित किया गया है. इस समिट में कि कई देशों के करीब 5 हजार प्रतिनिधि शामिल हो सकते हैं.

ये लोग हैं आमंत्रित: इस सम्‍मेलन को सफल बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने रतन टाटा, मुकेश अंबानी सरीखे देश के शीर्ष उद्योगपतियों को न्योता दे चुके हैं. इसके अलावा वह फिल्म निर्माता बोनी कपूर, अनुराग कश्यप, अभिनेता रणदीप हुड्डा और राहुल मित्रा से भी मिले हैं.

इन सेक्‍टर को मिल सकता है अच्‍छा निवेश: फूड पार्क, कॉपर इण्डस्ट्री, हार्वेस्टिंग केमिकल्स, ऑटोमोबाइल एवं प्लास्टिक इण्डस्ट्री, आईटी इलेक्ट्रानिक.

बलिया ख़बर

Recent Posts

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

1 week ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 weeks ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

3 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

3 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

3 weeks ago