यूपी विधानसभा में बेहोश हुए नेता विपक्ष राम गोविंद चौधरी, अस्पताल में भर्ती

यूपी विधानसभा में उस समय अफरातफरी का माहौल हो गया, जब नेता विपक्ष राम गोविंद चौधरी बोलते हुए अचानक बेहोश हो गए. आनन फानन में उन्हें स्ट्रेचर पर सदन से बाहर ले जाया गया. इसके बाद राम गोविंद चौधरी को सीधे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. इसके बाद 10 मिनट के लिए विधानसभा स्थगित कर दी गई. इस घटना के बाद संसदीय कार्य मंत्री ने तय किया कि वह गुरुवार को राज्यपाल के अभिभाषण पर नहीं बोलेंगे. नेता विपक्ष की तबियत को देखते हुए राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा अब 26 फरवरी को होगी. बता दें, शुक्रवार को यूपी सरकार सदन में बजट पेश करेगी.

देर शाम डॉक्टरों ने बताया कि नेता विपक्ष राम गोविंद चौधरी की तबियत में काफी सुधार है. उम्मीद की जा रही देर रात में उन्हे अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी. फिलहाल चिकित्सकों ने उन्हे अस्पताल में रहने की ही सलाह दी है. मामले में स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने मौके पर पहुंच कर राम गोविंद चौधरी का हाल जाना और कहा कि नेता विपक्ष की तबियत बिल्कुल ठीक है चिंता की कोई बात नहीं है.

उधर विधानसभा की वीआईपी कैंटीन में भी आग की सूचना से अचानक हड़कंप मच गया. बाद में पता चला कि शार्ट सर्किट से पूरी कैंटीन में धुंआ हो गया था. विधानसभा के निचले तल पर ये कैंटीन है. घटना के समय दूसरे तल पर सीएम योगी आदित्यनाथ मौजूद थे. पता चला है कि घटना के दौरान कई एमएलए और एमएलसी कैंटीन में नाश्ता कर रहे थे. घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

6 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago