यूपी में प्रियंका गाँधी का असर, बसपा के पूर्व मंत्री सहित कई नेता कांग्रेस में शामिल

यूपी में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के आगमन के साथ ही कांग्रेस के दिन बदलने शुरू हो गए हैं। शनिवार को बसपा सरकार में मंत्री रहे देवेंद्र चिल्लू व रिटायर्ड आईएएस राम विशाल मिश्रा अपने सैकड़ों समर्थकों सहित कांग्रेस में शामिल हो गए।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने इन नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलवाई। इसके पहले गुर्जर बिरादरी के कद्दावर नेता अवतार सिंह भड़ाना भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं।

प्रियंका गांधी को पूर्वी यूपी का प्रभारी बनाए जाने के बाद कांग्रेस नेता जोश से भरे हुए हैं। पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि कांग्रेस पूरी क्षमता से यूपी में लोकसभा चुनाव लड़ेगी और 2022 के विधानसभा चुनाव में यूपी में सरकार बनाएगी।

राहुल गांधी ने कहा था कि हम प्रदेश में कांग्रेस को मजबूत करेंगे इसके लिए प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया को जिम्मेदारी दी गई है। कांग्रेस महासचिव सिंधिया को पश्चिमी यूपी की कमान सौंपी गई है।

कांग्रेस को सपा-बसपा गठबंधन में जगह नहीं मिली है। हालांकि, गठबंधन ने अमेठी व रायबरेली की सीट कांग्रेस के लिए छोड़ दी है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

7 days ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

7 days ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

7 days ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

7 days ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

7 days ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

7 days ago