नोएडा और ग्रेटर नोएडा के मीट, मछली और अंडा दुकानों को गौ रक्षा हिन्दू दल नाम के एक संगठन ने चेताया है।गौ रक्षा हिन्दू दल ने कहा है कि लोग नवरात्रि के दौरान अपनी दुकानों को बंद रखें।
अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो इस संगठन के लोग जबरन उनकी दुकानें बंद करवा देंगे। नवरात्रि रविवार (18 मार्च) से शुरू हो गया है। इस संगठन ने पिछले साल भी मांस-मछली के दुकानों को बंद करवा दिया था, और शहर के ढाबा वालों को कहा था कि नवरात्रि के दौरान वे मांसाहार भोजन ना परोसें। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक वेद नागर नाम का शख्स खुद को इस संगठन का अध्यक्ष बताता है।
इस शख्स ने कहा, “नवरात्रि हिन्दुओं का पवित्र त्यौहार है, हमारी धार्मिक भावनाओं का सम्मान किया जाना चाहिए और नौ दिनों तक इन दुकानों को बंद रखा जाना चाहिए।” बता दें कि पिछले साल वेद नागर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था जब इस शख्स ने ग्रेटर नोएडा के बादलपुर में नवरात्रि के दौरान दुकानों को बंद कराने की कोशिश की थी।
बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…