यूपी में गो रक्षा हिंदू दल ने दी धमकी, कहा- नवरात्रि में बंद रखो मीट-मछली-अंडे की दुकानें

नोएडा और ग्रेटर नोएडा के मीट, मछली और अंडा दुकानों को गौ रक्षा हिन्दू दल नाम के एक संगठन ने चेताया है।गौ रक्षा हिन्दू दल ने कहा है कि  लोग नवरात्रि के दौरान अपनी दुकानों को बंद रखें।

अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो इस संगठन के लोग जबरन उनकी दुकानें बंद करवा देंगे। नवरात्रि रविवार (18 मार्च) से शुरू हो गया है। इस संगठन ने पिछले साल भी मांस-मछली के दुकानों को बंद करवा दिया था, और शहर के ढाबा वालों को कहा था कि नवरात्रि के दौरान वे मांसाहार भोजन ना परोसें। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक वेद नागर नाम का शख्स खुद को इस संगठन का अध्यक्ष बताता है।

इस शख्स ने कहा, “नवरात्रि हिन्दुओं का पवित्र त्यौहार है, हमारी धार्मिक भावनाओं का सम्मान किया जाना चाहिए और नौ दिनों तक इन दुकानों को बंद रखा जाना चाहिए।” बता दें कि पिछले साल वेद नागर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था जब इस शख्स ने ग्रेटर नोएडा के बादलपुर में नवरात्रि के दौरान दुकानों को बंद कराने की कोशिश की थी।

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago