यूपी: पिता का काटा गला, फिर करने लगा फेविक्विक से चिपकाने की कोशिश

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक बेटे की हैवानियत की घटना सामने आई है। यहां आरोपी ने अपने बुजुर्ग पिता पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में उसने अपने पिता का गला काट दिया। बुजिर्ग पिता को लहूलुहान देख उसकी हालत खराब हुई तो वह खुद ही कटे हुए गले को फेविक्विक से जोड़ने लगा। इतना ही नहीं बेटे के वार से बुरी तरह जख्मी पिता जब कराहने लगा तो बेटे ने म्युजिक सिसंट्म की आवाज तेज कर दी ताकि उसकी चाख बाहर ना जा सके। इतना करके आरोपी बेटा पत्नी समेत तड़पते पिता को वहीं छोड़ भाग निकला। फिलहाल घायल पिता को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रेलवे से रिटायर्ड रामदेव मिश्रा बस्ती में सोनहा इलाके के दरियापुर जंगल टोला में बेटे जगदीश मिश्र के परिवार के साथ रहते थे। मिल रही जानकारी के मुताबिक शनिवार को बीमार चल रहे बुजुर्ग पिता ने कमरे में ही शौच कर दिया। पिता की ये हरकत बेटे को रास नहीं आई और वह उनपर टूट पड़ा। बेटा इतना गुस्से में आ गया कि वह कुल्हाड़ी लेकर पिता पर टूट पड़ा। पिता को खून से लतपथ कर वह परिवार के साथ वहां से भाग निकला।

रामदेव मिश्रा की चीख सुन पड़ोसियों ने घर का दरवाजा खोला तो देखा वह जमीन पर खून से लथपथ पड़े थे। पड़ोसियों ने पुलिस और एंबुलेंस को फोन किया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने घटमा में इस्तेमाल कुल्हाड़ी को जब्त कर लिया है। अस्पताल में इलाज कर रहे डॉक्टरों ने पुलिस को बताया कि गले पर कुल्हाड़ी जैसी धारदार चीज से वार किया गया है। वार करने के बाद गले को फेविक्विक से जोड़ने की भी कोशिश की गई थी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है जो अपने परिवार के साथ फरार हो चुका है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago