Categories: शिक्षा

यूपी: डीएलएड में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन 3 अप्रैल से

डिप्लोमा इन एलीमेंटरी एजुकेशन (डीएलएड) 2018-19 सत्र में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 3 अप्रैल से शुरू होगा। पूर्व में बीटीसी नाम से संचालित डीएलएड की सरकारी और निजी कॉलेजों में तकरीबन सवा दो लाख सीटों पर प्रवेश के लिए अभ्यर्थी 23 अप्रैल की शाम 6 बजे तक रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। आवेदन शुल्क 4 से 25 अप्रैल तक जमा होगा।

ऑनलाइन आवेदन पूर्ण करने और प्रिंट आउट लेने की समयसीमा 27 अप्रैल की शाम 6 बजे तक है। सचिव शासन मनीषा त्रिघाटिया ने डीएलएड प्रवेश का शासनादेश 6 मार्च को जारी किया है। समय सारिणी के अनुसार आवेदन के लिए एनआईसी लखनऊ 27 मार्च तक साफ्टवेयर तैयार करेगा। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी एलनगंज की ओर से 28 मार्च तक विज्ञापन जारी होगा।
अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन में की गई त्रुटि में संशोधन का मौका एक मई से 4 मई की शाम 6 बजे तक मिलेगा। अभ्यर्थियों के वर्गवार/श्रेणीवार मेरिट के क्रम में राजकीव एवं निजी संस्थानों में आवंटित सीटों के सापेक्ष चयन के लिए 15 से 28 मई तक संस्थान का विकल्प चुनने का अवसर दिया जाएगा। विकल्प के क्रम में एनआईसी 30 मई तक संस्था आवंटित करेगा।

संबंधित संस्थान में दस्तावेजों की जांच और प्रवेश 8 जून तक होगा। यदि सीट बचती है तो 12 से 21 जून तक अभ्यर्थियों से विकल्प लिया जाएगा। द्वितीय चक्र में आवंटित संस्थान में प्रवेश की अंतिम तिथि 29 जून रखी गई है। प्रशिक्षण एक जुलाई से शुरू होगा।

निजी कॉलेजों को 30 अप्रैल तक देंगे संबद्धता
इलाहाबाद। राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) से मान्यता प्राप्त निजी कॉलेजों को डीएलएड 2018-19 की संबद्धता 30 अप्रैल तक दी जाएगी। वर्तमान में सरकारी व निजी कॉलेजों में डीएलएड की तकरीबन 2.10 लाख सीटें हैं। संबद्धता के लिए 200 संस्थानों की फाइलें विचाराधीन है। प्रत्येक कॉलेज में 50 सीट के हिसाब से 10 हजार सीट और बढ़ेंगी। यदि अंतिम समय से पहले और कॉलेज संबद्धता के लिए आवेदन करते हैं तो संख्या और बढ़ेगी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago